फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना उत्तर क्षेत्र में दबंग पड़ोसी ने महिला के साथ गाली गलौज की। पति ने विरोध किया तो उसे मारने की धमकी दी। पड़ोसी की धमकी से दंपति दहशत में है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला गंज निवासी अनूप कुमार पुत्र सुनहरीलाल यादव का पड़ोसी उसकी पत्नी को गाली गलौज कार्य है। उसे मारने पीटने की धमकी देता है। महिला ने अपने पति को पड़ोसी के व्यवहार के बारे में बताया। पत्नी की बात से वह हैरत में पड़ गया। उसने पड़ोसी से पूछताछ की तो दबंग ने उसे भी गालियां दीं। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डायल 112 पर बताया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग गया। अनूप कुमार ने अपने पड़ोसी प्रियांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.