कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पिपरी के मकदूमपुर गांव में बुधवार की शाम को दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र को पीट दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मकदूमपुर निवासी अखिल गुप्ता उर्फ छोटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के संतोष ने उसको भाई शादी मकनपुर में करवाई थी। शादी के बाद से संतोष आए दिन उसके परिजनों को परेशान करता था। बुधवार की शाम को उसके पिता महेश गुप्ता इसकी शिकयत लेकर संतोष के पास गए तो शराब के नशे में उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया गया तो उसने अपने अज्ञात साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर वह भागकर पहुंचा। बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसको भी पीटा गया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। महेश की तहरीर पर पुलिस ने संतोष व उ...