चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि गांव के ही दबंग ने रास्ता बंद कर दिया है। जिसकी वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...