बरेली, मई 21 -- नवाबगंज। नौकरी कर घर आ रहे एक युवक को एक दबंग ने रास्ते में रोक गाली गलौज की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला राधा रानी कॉलोनी में उमेशचंद्र किराये के मकान में रहते हैं। वह बरेली में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनका आरोप है कि बुधवार शाम वह बरेली से बाइक से घर आ रहे थे। कस्बे में अंबेडकर पार्क के पास पहुंचने पर उनके मोहल्ले के ही एक दबंग ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया। जैसे ही वह रुके वह उनसे गाली गलौज करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया तो वह तमंचा दिखा कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...