महोबा, फरवरी 3 -- कबरई, संवाददाता। खेत की रखवाली कर रही महिला के साथ दबंग ने छेड़खानी की। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट कर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर केआधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बटाई से खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। 2 फरवरी को वह पति और बच्चों के साथ खेत में बने कमरा में थी। रात्रि में खेत की रखवाली करने के लिए जागी और जैसे ही कमरा से निकली घात लगाए दबंग ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। दबंग उसे जबरन पकड़कर दूर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर पति ने विरोध किया तो दबंग ने मारपीट कर पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रामकिशोर यादव के खिलाफ छेड़खानी ...