हमीरपुर, फरवरी 14 -- राठ। जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित चौपरा मंदिर आश्रम के महंत निर्मलदास ने बताया कि चौपरा मंदिर पुरैनी की गद्दी का महंत हूं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे अपनी कुटिया में पूजा अर्चना के बाद बैठा हुआ था। तभी पुरैनी गांव के जयपाल सिंह आया और बेवजह मेरे साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची और कुटिया में बाहर का ताला लगाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। भागते समय वह मोबाइल भी उठा ले गया। महंत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...