बरेली, अप्रैल 23 -- नवाबगंज। खंजनिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कस्बे के श्रीकृष्ण चक्रवर्ती प्रधानाध्यापक हैं। आरोप है कि बुधवार को गांव का एक दबंग विद्यालय आया और कक्षा चार में पढ़ने वाले अपने बच्चे की टीसी मांगने लगा। उन्होंने प्रार्थना पत्र देने को कहा। आरोप है कि इतना सुनते ही दबंग गाली गलौज करने लगा, उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मेरा रिकार्ड थाने में देख लेना मैं हिस्ट्रीशीटर हूं। तहरीर प्रधानाध्यापक की ओर से थाना नवाबगंज थाने में दी। यह भी पढ़ें- अध्यापक पर छात्र से मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...