कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। कलक्टरगंज में गाली-गलौज के विरोध में दबंग ने पड़ोसी को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह पर ईंट दे मारी। शोर- शराबा सुन आरोपित धमकी देकर भाग निकला। नील वाली गली जाखोदिया हाता निवासी द्वारिका प्रसाद गुप्ता की तहरीर के मुताबिक बीती 24 फरवरी को पड़ोस में रहने वाला सिद्धार्थ गुप्ता ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज की। एतराज जताने पर आरोपित ने मारपीट कर मुंह व जबड़े पर ईंट से प्रहार किया। इतना ही नहीं आरोपित की करतूत की वजह से मुंह पर 22 टांके लगे। पीड़ित की शिकायत कर पुलिस ने 18 दिन बाद रिपोर्ट की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...