दबंग ने दिव्यांग को पटका, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जून 1 -- बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी दिव्यांग मुन्ना यादव पुत्र रामेश्वर रविवार को दोपहर दो बजे दरवाजे पर बैठा। आरोप कि इसी बीच गांव का बउवा सिंह पुत्र शिवशरन आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो बउवा ने उसे पटक दिया। उसे गंभीर चोंटे आईं। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। दिव्यांग की तहरीर पर पुलिस ने बउवा सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.