लखीमपुरखीरी, मई 31 -- गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के ग्राम हण्डेला निवासी किसान गुरदयाल सिंह ने गांव के एक व्यक्ति पर दबंगई के बल पर उसकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। गुरदयाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह का कहना है कि उनके नाम ग्राम हरेरा में 0.415 हेक्टेयर भूमि संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है। किसान का आरोप है कि 30 मई को गांव के ही दबंगों ने ट्रैक्टर से उसकी भूमि की जुताई कर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उसने 112 पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद कॉल नहीं लग सकी। यह भी पढ़ें- दबंग ने किसान की जमीन पर किया कब्जा किसान ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी दबंग ने उसके गाटा संख्या 30 पर खड़ी लाही की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया था जिसके संबंध में...