मैनपुरी, अगस्त 18 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदई में दबंगों की दबंगई से लोगों में दहशत है। रोजगार सेवक के साथ मारपीट की गई। एक दलित के घर में घुसकर महिला व अन्य को पीटा गया। दबंग ने 15 दिन पहले दलित की जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत करने पर दबंग ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। दबंग पर दर्ज आपराधिक मुकदमो की सूची भी शिकायती पत्र के साथ एसपी को दी गई है। ग्राम गोंदई निवासी रोजगार सेवक हरिओम दीक्षित पुत्र रामगोपाल दीक्षित ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बीती रात साढ़े आठ बजे सुनील यादव पुत्र रामखिलाड़ी यादव निवासी रम्पुरा व 20-25 अज्ञात ने उसके व उसके माता-पिता, भाई और गांव के रामनरेश, गीता देवी, मोहित के साथ मारपीट की। वहीं पीड़ित गीता देवी पत्नी रामनरेश धानुक ने अन्य पीड़ितों के साथ मंगलवार को कल...