उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु 1 वर्ष पहले हो चुकी है। उसकी बेटी नाबालिग है जिसको एक गांव निवासी लड़का एक अपने साथी के साथ आया और घर में घुसकर पीड़ित को तमंचा लगाकर उसकी बेटी को रात्रि 11:00 बजे पकड़ कर ले गया। जिससे वह बुरी तरह भयभीत है। उसका कहना है कि वह लोग कभी भी जान से उसको मार सकते हैं और उसकी बेटी को भी मार सकते हैं। पिता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच पड़ताल करवा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जाए। जिससे कि दोबारा से वह लोग ऐसी हरकत ना कर सके। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.