दबंग जबरन भूमिधरी पर कर रहे कब्जा
कौशाम्बी, जून 11 -- सिराथू के मोहम्मदपुर अनेठा निवासी सुरेश कुमार पुत्र स्व. गोवर्धन ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी जमीन है। इस भूमि पर गांव के ही दबंग की निगाह गड़ी है। जबरन उसकी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने डीएम को यह भी बताया है कि विपक्षी उसे लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। रात्रि में नींव खुदवाई जा रही थी। वह मौके पर पहुंचा और यूपी 112 पुलिस की मदद ली। पुलिस आई और कार्रवाई की। इसके बाद भी उसकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.