फतेहपुर, जनवरी 24 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के पहाड़ीपुर मजरे सनगांव निवासी फजल रहमान ने शुक्रवार को जमीन पर अवैध कब्जे की पुलिस से शिकायत की। बताया कि एक जमीन पर विवाद है। जिस पर कोर्ट से उन्हें स्टे मिला हुआ है। बावजूद इसके गांव का ही एक दबंग अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त भूमि पर कब्जा कर रहा है। नींव भरकर निर्माण करवा रहा है। मना करने पर गाली गलौज करता है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.