उरई, मार्च 14 -- दबंग के डर से किसान नहीं कर पा रहा लाही की थ्रेसिंग, एसपी से की शिकायत उरई। सवांददाताथाना डकोर क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी एक किसान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी फसल की थ्रेसिंग कराने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है और एसपी से कहा है कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाई जाए।ग्राम सिमरिया निवासी जगराम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गरीब और आंखों से कम दिखाई देने वाला व्यक्ति है। उसकी गाटा संख्या 445/1 में लाही की फसल कटी हुई खेत में रखी है। आरोप है कि 9 मार्च को थाना डकोर पुलिस ने फोन कर थ्रेसिंग न करने और थाने बुलाया। पीड़ित का कहना है कि खतौनी और बंटवारे के कागजों में उक्त गाटा उसके और उसके भाई के नाम दर्ज है तथा आरोपी का कोई अधिकार नहीं ह...