बुलंदशहर, मार्च 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर के पुजारी ने दबंगों से परेशान होकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महाराज सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से गांव स्थित मंदिर में सेवा कर रहा है। आरोप है कि कुछ दबंग आए दिन विवाद खड़ा करते रहते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उससे गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। मंदिर परिसर में अपना ताला लगा देते हैं। पीड़ित ने बताया कि दबंग उसे मंदिर से हटाकर किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देते हैं। इसके साथ ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा है, जिससे वह भयभीत है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी...