गंगापार, मई 4 -- सीकी कला गांव का एक परिवार दबंगों से परेशान है। सोमवार को एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय से मिल उन्हें शिकायती पत्र सौंप बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी भूमिधरी जमीन में जबरन दरवाजा खोल रहे हैं। एसीपी ने पत्र लेने के बाद आश्वासन दिया कि जांच करवाकर यदि मामला सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सींकी कला गांव के जयमूर्ति पुत्र राम सजीवन ने बताया कि उसकी अपनी भूमिधरी जमीन है। इसी जमीन के बगल रहने वाले लोग बाउंड्रीवाल का दरवाजा खोल रहे हैं। यह भी पढ़ें- हदबंदी के दौरान खेत में गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने में पांच पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...