मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के तिगांई निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दबंग पड़ोसियों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। साथ ही कोई कार्रवाई नहीं होती तो परिवार के साथ गांव से पलायन करेंगे। पीड़ित की दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव तिगांई निवासी रामसूरत पुत्र सुखराज ने बताया कि पिछले दिनों पडोस में रहने वाले दूसरे समाज के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर दबंगों ने घर में घुसकर पुत्रवधू व बेटियों पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले महीनों पूर्व भी दबंग लोग मारपीट कर चुके हैं। पुलिस में हमारी काफी जान पहचान वाले हैं। जब चाहे तुम्हे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। छह मार्च को जब दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया था उस दौरान डायल 112 को सूचना ...