सीतापुर, फरवरी 1 -- महमूदाबाद/ बिसवां देहात, संवाददाता। सदरपुर के महरिया में दबंगों ने चौहद्दी के लिए लगाए गए बल्ली, तार उखाड़कर फेंक दिए और ईंट-गुम्मों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने पड़ोस में निर्माणधीन मंदिर को भी गिराने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच व कार्रवाई शुरू की है। सदरपुर के महरिया निवासी ओम प्रकाश मिश्र घर के सामने सहन की जमीन की चौहद्दी में बल्ली गाड़कर तार लगा रखे थे। उनके दरवाजे पर निर्माणाधीन शिव मंदिर भी है। बताया जाता है कि गांव के गुलाम, हनीफ, सिद्दीक, आशिक, सलमान आदि निर्माणाधीन मंदिर गिराने की धमकी देते हैं। आरोपी कई अन्य लोगों के साथ शनिवार की शाम लाठी-डंडे लेकर आ गए और चौहद्दी घेरने के लिए लगी बल्लियां उखाड़कर दीं। साथ ही तार हटाकर निकाल ले गए। दबंगों ने ईंट-गुम्मे भी चलाए और मारपीट की। ...