छपरा, अप्रैल 18 -- विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट , प्राथमिकी दर्ज मशरक । थाना क्षेत्र के फरदहिया डुमरसन में दिनदहाड़े गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए का सामान दबंगों ने लूट लिए। मौके पर पहुंचे दुकानदार द्वारा विरोध करने पर हथियार का भय दिखा मारपीट करने की घटना से पीड़ित के परिजन भयभीत हैं। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार डुमरसन निवासी सुमन कुमार ने मशरक पुलिस को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें कहा गया है कि फरदहिया निवासी सलाउद्दीन खां की जमीन में किराया पर गुमटी रख दुकान किया है। इसे लेकर उसी गांव के दबंग लोगों द्वारा हमेशा रंगदारी मांगी जाती है । यह भी पढ़ें- वाहन जांच में स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार, 40 लीटर देसी शराब जब्त अभी तक हजारेां रुपये रंगदारी दे भी चुके हैं। प्राथमिकी में जुनैद खा, असलम खां आरोपित ...