उरई, मार्च 3 -- उरई। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम महेवा में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महेवा निवासी रामसरन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उसके भाई रणरूप के साथ गांव के ही शुभेल ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.