बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। तिंदवारी थाने वासिलपुर में बबूल का पेड़ काटने का विरोध में दबंगों ने रोडवेज बस परिचालक को घर में घुसकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वासिलपुर के श्याम बाबू प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह सुबह दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी बालकरन, रामेश्वर, संदीप, लवलेश व मोहित आए और बबूल का पेड़ काटने लगे। विरोध किया तो गाली-गलौज की। आरोप है कि लाठी व लोहे की राड से पीटना शुरू किया। जान बचाकर घर में घुस गया तो दबंग अंदर घुस आए और मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.