कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ। सौरिख विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा मझूपुर के मजरा दीनापुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने रास्ते के पानी का निकास बंद कर दिया है, जिससे सडक़ पर पानी भर गया है और पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर से होकर आने वाला यह मुख्य मार्ग दीनापुर गांव को मुख्य सडक़ से जोड़ता है। पानी निकासी बंद होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खिलाफतपुर के महादलित बस्ती में जलजमाव से लोग परेशान सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से रास्ते की मरम्मत ...