बरेली, अप्रैल 19 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के मसीत वलीनगर गांव की मीना देवी पत्नी सोमपाल की गांव के दबंगों से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार को देर रात वह अपने देवर की बारात से वापस घर आयी थी। आरोप है कि इसी बीच कढेराम, रिंकू, भगवत सरन व हरीश उसके घर में घुस आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- देवर ने भाभी को किया अधमरा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...