फिरोजाबाद, मार्च 15 -- थाना नारखी क्षेत्र में घर के सामने से बकरी निकालने पर दबंगों ने युवती को मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। बड़ा गांव निवासी तेज सिंह बकरी चराता है। वह बकरियों को गली से निकालकर के जाता है। गाली में रहने वाले दबंगों ने शनिवार को घर के सामने से बकरियां को ले जाने से मना किया। इस बात को लेकर उन लोगों में कहासुनी हो गई। लोगों ने एकत्रित होकर मामले को शांत कर दिया। तेज सिंह की पुत्री प्रियंका 22 वर्ष गली से निकल कर जा रही थी। उसी दौरान दबंगों ने उसे पकड़ लिया। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। डंडों से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.