बुलंदशहर, जनवरी 10 -- मौजपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। साथ ही घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर 44 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा गया कि एक युवक को जमीन पर गिराकर दो अन्य युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। आस-पास बच्चे खड़े हैं जो यह देख रहे हैं। पीड़ित युवक को बालों से घसीटते हुए ले जाते और पीटने का वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियों को अपलोड करने के साथ उसमें असभ्य संगीत भी लगाया गया। जंक्शन चौकी प्रभारी हिमांशु ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...