कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। जूही में दुकान के सामने खड़ी की गई बल्ली को लेकर विवाद में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जूही बुद्धविहार निवासी सूरज ने चार अप्रैल की सुबह बल्ली लगा दी थी। इस पर पड़ोसी वीरेन्द्र, शैलेन्द्र और महेन्द्र ने गाली गलौज कर दी। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके मुंह पर डंडा मारा गया, इससे दांत टूट गया। वहीं, चाकू से जानलेवा हमला किया। जूही इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...