झांसी, जनवरी 29 -- दोस्त के बारे में पूछने पर दबंगों ने युवक को बेहरमीं से पटककर पीटा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। वीडियो प्रेमनगर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीडिृता राजीव साहू ने आरोप लगाया कि बीती 25 जनवरी को वह नैनागढ़ स्थित देशी शराब की दुकान के पास खड़ा था। इसी बीच वहां से कुछ दबंग निकले। वह नशे में थे। तभी उसने अपने दोस्त के बारे में पूछा तो वह लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने जमीन पर पटक दिया। फिर लात-घूसों से जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से वह किसी तरह जान बच...