दबंगों ने युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बेरहमी से कुचला, हालत नाजुक; VIDEO वायरल
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- फरीदाबाद में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दबंगों ने एक युवक पर स्कॉर्पियो कार ही चढ़ा दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में सिरोही और धौज गांवों के दो गुटों के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस एक्शन में आई। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियों दूसरे गुट के सदस्यों का पीछा कर रही है जबकि वे अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भाग रहे हैं। इस दौरान एक स्कॉर्पियो सवार ने एक शख्स को बुरी तरह से कुचल दिया। युवक को कुचलने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे एक ईंटों की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार भी ढह गई। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में थाने से 32 हथियार गायब; ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.