दबंगों ने मां-बेटी को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप
कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर, संवाददाता। बजरिया में नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटी से मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर-शराबा सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई है। बजरिया निवासी महिला के मुताबिक, मंगलवार रात इलाकाई तुषार भारद्वाज, शुभम द्विवेदी उर्फ नंदू और कुनाल घर के बाहर नशेबाजी कर उत्पात मचा रहे थे। विरोध पर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। बचाने आई बेटी से हाथापाई कर छेड़खानी की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.