कौशाम्बी, मार्च 22 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव की नथिया देवी ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर रविवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी रेखा को भी पीटा। चीखपुकार पर जुटे ग्रामीणों ने मां-बेटी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.