फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रामनगर में दबंगों ने एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। राजवती पत्नी बदन सिंह निवासी रामनगर थाना नसीरपुर का आरोप है कि गांव के कैलाश पुत्र शिवदयाल, सचिन पुत्र कैलाश से विवाद हो गया। विवाद से बौखलाए दोनों आरोपियों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए पीड़िता, उसके बेटे कमल, बेटी सावित्री के साथ लाठी डंडे से जमकर मार पीट की। मारपीट की घटना में मां बेटी, बेटा घायल हो गए। पीड़ितों का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.