गोरखपुर, अप्रैल 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इन्द्रपुर के टोला सोमहिया की रहने वाली पीड़िता कैशिल्या ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वह अपनी बहन कुंती देवी, पुत्र विकास और पुत्री रोशनी के साथ घर पर बैठी थीं। तभी गांव के अरविंद, सुदामा देवी, सोना, रुपा, नेहा, विक्रम और विजय अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिए। हमलावरों ने सभी को बुरी तरह पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...