दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा
बाराबंकी, मई 20 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के जोंधी गांव की महिला प्रेमलता सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि दो दिन पहले सोमवार की सुबह गांव के लालता बक्श सिंह, त्रिनेत्र सिंह, रनबीर व बीर प्रताप ने पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर आकर गालियां दी। पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस समझा बुझाकर वापस हो गई। इसके थोड़ी देर बाद आरोपियों ने पुन: घर पर धावा बोला। घर में घुसकर पीड़िता की पिटाई की। जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। यह भी पढ़ें- महिला को घर में घुसकर पीटा, चार नामजद यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.