बरेली, मार्च 30 -- नवाबगंज। कस्बे की महिला की पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश थी। रविवार को महिला से दबंग ने गाली गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा। बाल खींचते हुए सड़क पर दूर तक ले गए। उसकी बेटी उसे बचाने आयी तो उससे भी मारपीट की। मारपीट में उनके कपड़े भी फट गए। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसकी बेटी से अश्लील हरकतें भी की। वीडियो में कुछ लोग महिला को पीटते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तहरीर दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...