लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ। गुडंबा के बहसा गढ़ी निवासी विवेक दयाल ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इस बीच लवकुश वर्मा, रेखा वर्मा, अमरीश अपने आधा दर्जन साथियों संग हमला कर दिया। हमले में भाई अशीष दयाल और उसे गंभीर चोटें आई। वहीं पास में खड़ी भाभी नीतू ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों तीनों लोगों पर फावड़ा, रॉड, वेलचा, जनरेटर के हैंडल से हमला किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.