महोबा, मार्च 11 -- चरखारी, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दंपति और उसके दो बेटा घायल हो गए। शिकायत करने कोतवाली जा रहे पीडित परिवार का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के गांव सूपा निवासी बालकिशन ने पुलिस का दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च को उसके माता पिता और भाई घर के बाहर लेटे थे। तभी गांव के दबंग आए और भूमि विवाद को लेकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में माता पिता और भाई घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए तो दबंग जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। बाद में पुलिस से शिकायत करने जाने पर रास्ता रोककर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.