बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच, संवाददाता। सुखनदिया गांव में शुक्रवार रात सरकारी नल पर पानी भरने गए युवक पर हमलावरों ने पटक कर मारपीट की। उसे बचाने आए भाई पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। दोनों घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। देहात कोतवाली के बैकुंठा के मजरे सुखनदिया गांव में शुक्रवार रात गांव में लगे इंडिया मार्का नल से दिनेश कुमार (35) पुत्र होली राम पानी भरने गया। तो गांव के ही रामू, नरेश, अमरनाथ ने उस पर हमला कर पटक कर पीटने लगे। भाई पर हमले की भनक लगते ही बड़ा भाई मुकेश (40) बचाने दौड़ा। तो हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने उन्हे मेडिकल कॉलेज भेजा। इस मामले में तीन को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.