फिरोजाबाद, जून 23 -- थाना रामगढ़ के चनौरा में दुकान पर बैठे एक युवक पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने पीड़ित एवं उसके परिवार के साथ में मारपीट की। दुकान में भी तोड़फोड़ की। गांव चनौरा निवासी अमर का कहना है कि वह रविवार को रात अपनी दुकान पर था। इस दौरान रमन, पवन, शिवम, अंशुल, रामपाल, केपी, आकाश, पवन, अंकित, पवन सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने डंडे एवं चाकू लेकर हमला किया। हमले में अमन एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इसमें परिजनों को भी चोट आई। आरोपियों ने अमन की दुकान में भी तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों ने किसी तरह से पीड़ितों को बचाया। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बोला हमला, दुकान में की तोड़फोड़ इस दौरान मारपीट एवं तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा कई बार जेल जा चुके हैं। इस...