मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज इलाके में चार मार्च की दोपहर दबंगों ने मुरारी प्रसाद गुप्ता (68) पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें मुरारी प्रसाद के पैर में गंभीर चोट लगी है। वे दरवाजे पर बैठे थे। मुरारी प्रसाद जेनरेटर का व्यवसाय करते हैं। मामले को लेकर पुत्र अर्जुन कुमार गुप्ता ने सोमवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें दिनेश प्रसाद व अन्य को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित अपने साथियों के साथ नशे में दरवाजे पर आ धमके। विरोध करने पर पिता पर ईंट से हमला कर दिया। हमलावरों ने दरवाजे पर बंधा पालतू कुत्ता को भी पीट दिया। इधर, नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.