रुडकी, अप्रैल 23 -- मंगलौर, संवाददाता। टिकौला कलां में जमीन की रंजिश के चलते दबंगों ने एक बुजुर्ग और उनके बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकौला कलां निवासी जगत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उनके भाई भूमि में सह-खातेदार हैं। आरोप है कि परिवार के ही एक सदस्य अमित कुमार ने अन्य हिस्सेदारों की सहमति के बिना भूमि का एक हिस्सा रोहित कुमार और बबली को बेच दिया। इसका बैनामा कानूनी रूप से विवादित बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...