संवाददाता, अप्रैल 21 -- यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार देर रात बस चालक से विवाद के बाद बाइक सवार चार दबंगों ने दूल्हे के चाचा को लात मार पुल से नीचे नहर में फेंक दिया। डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दूल्हे के चाचा पैर फिसलने की वजह से खुद ही पुल से नीचे जा गिरे और पानी में डूबने से जान चली गई। दतिया (मप्र) के थाना दुरसड़ के गांव बसवाहा के रहने वाले 55 वर्षीय कोमल सिंह सोमवार की रात भतीजे की बारात में बड़ागांव के बराठा से ललितपुर के कंधारी कला थाना पूराकला ब्लॉक तालबेहट बस से शामिल होने जा रहे थे। मृतक के बेटे रघुराज, मंगल और दूल्हे के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 11 बजे सुकवा-ढुकवा...