इटावा औरैया, मार्च 14 -- नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों पर फिल्मी अंदाज में हमला कर दिया। दबंगों ने पहले जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुर निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने साथी सिंकू पुत्र रामप्रकाश के साथ बाइक से बाजार से वापस गांव लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर स्थित भुवनेश पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से एक कार तेज गति से आती दिखाई दी। कार में सवार लोग उसके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.