लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- पलियाकलां। विकासखंड पलिया के ग्राम गजरौला निवासी पलविंदर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि पर को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। ग्राम गजरौला निवासी पलविंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह ने दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उसकी जमीन की मूल खातेदार उसकी दादी जीत कौर पुत्री करम सिंह के नाम कागजों में दर्ज है। पलविंदर सिंह ने बताया कि वह खातेदार के विधिक वारिस है एवं पैतृक भूमि पर काबिज व दाखिल होकर कास्तकारी कर रहे हैं। वहीं पड़ोसी किसान आए दिन प्रार्थी को भूमि में अवैध हस्तक्षेप करते हैं। पीड़ित पलविंदर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस बल से स्थलीय जांच कराकर चिहित पैतृक भूमि को चिन्हित करने व मेंढ चिन्हित कर कर दोषी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...