हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। देर रात नशे की हालत मे कार में पेट्रोल डलवाने पहुंचे दबंग को गाली गलौज से मना करना पंपकर्मियों को महंगा पड़ गया। नाराज दबंग के बुलाने पर पहुंचे दर्जनों लोगों ने न केवल पंपकर्मियों से मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ भी की। पुलिस को सूचना देने पर दबंग जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद भाइयों समेत अज्ञात दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। गांव भीखपुर निवासी राहुल पक्षी विहार तिराहा के पास स्थित संध्या पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात चौपहिया वाहन पर नशे में पहुंचे युवक ने पेट्रोल डलवाने के दौरान उसे गाली गलौज की। तब उसने विरोध जताया। आरोप है कि धोंधी गांव निवासी धीरज नाम के आरोपित ने अपने भाई पंकज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.