जमुई, जून 18 -- जमुई। निज प्रतिनिधि आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी रोहित चौधरी और उनकी पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। घायल रोहित चौधरी ने बताया कि मेरे गोतिया साहेब चौधरी और उसकी पत्नी शोभा देवी से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि साहेब चौधरी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और अक्सर बिना वजह गाली-गलौज करता रहता है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद दो पक्ष भिड़े, महिला समेत दो घायल रोहित ने बताया कि बुधवार देर रात साहेब चौधरी द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद साहेब चौधरी, उसकी पत्नी सह...