फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- थाना नसीरपुर के गांव एमा लखनई में मामूली बात को लेकर गांव के दबंगों ने दो बालिकाओं के घर में घुसकर उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायती पत्र दिया। वर्षा और अधिका निवासी एमा लखनई थाना नसीरपुर अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कमलेश, अपने बेटे श्यामू, रामू, विनीता पत्नी श्यामू अनीता पत्नी कमलेश के साथ अन्य तीन लोगों ने मामूली बात को लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में वर्षा, अविका बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...