कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने दोस्तों से मारपीट कर ब्लेड से प्रहार कर जानलेवा हमला किया। हो-हल्ला सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई।रावतपुर हितकारी निवासी आनंद रैदास की तहरीर के मुताबिक 12 मार्च की देर रात वह अपने दोस्त सुरेन्द्र के साथ काम से घर लौट रहे थे। तभी गोपाला टावर के पास ईशू उर्फ पिच्चा व दिलीप उर्फ पन्ना समेत एक अन्य ने बिना किसी बात के गाली-गलौज देना शुरू कर दी। विरोध पर आरोपितों ने आनंद की गर्दन और सुरेन्द्र के हाथ ब्लेड से प्रहार कर जानलेवा हमला किया। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आराेपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...