झांसी, मार्च 12 -- झांसी (कटेरा), संवाददाता। कटेरा थाना क्षेत्र के पड़रा गांव में एक शादी समारोह उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में आए कुछ लोगों ने बारातियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने दूल्हे पर तमंचा तानकर दुल्हन की विदाई कराने पर गोली मारने की धमकी दी और बारातियों को बेरहमी से पीटा। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई। शादी समारोह में मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मध्य प्रदेश के छतरपुर के गांव खरका निवासी गजाधर श्रीवास अपने बेटे की बारात लेकर बुधवार की रात कटेरा थाना क्षेत्र के गांव पड़रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.