मिर्जापुर, जनवरी 2 -- मड़िहान, मिर्जापुरl नव वर्ष के अवसर पहले दिन क्षेत्र के लोग जश्न मना रहे थे,वहीं क्षेत्र के रजौहां बाजार स्थित स्वर्ण व्यसाई की दुकान में गुरुवार की शाम को घुसे दबंगो बेखौफ होकर पिता-पुत्री को लाठी डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया l पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी गई है । राजौहा कस्बा निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सोनी का आरोप है कि गुरुवार की शाम दुकान में बैठे थे, उसी वक्त एक व्यक्ति का फोन आया और फोन पर ही गली गलौज करने लगा l विरोध करने पर कुछ ही देर बाद तीन की संख्या में लाठी डंडा लेकर पहुंचे दबंगों दुकान में घुस गए और गाली देते हुए दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर पीटने लगे l पिता को पीटता देख बचाने पहुंची 18 वर्षीय पुत्री पर दबंगों ने लोहे के रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिय...